उद्योग निदेशालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एपीडी यूसैक्स सरोज नैथानी ने दिया नियोक्ता संचालित मॉडल पर व्याख्यान
देहरादून।उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने उद्योग निदेशालय के सभागार में उद्योग निदेशक श्री एस.सी.नौटियाल की अध्यक्षता में एचआईवी और एड्स की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अपर परियोजना निदेशक सरोज नैथानी ने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नियोक्ता संचालित मॉडल एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक उद्योगों को उक्त कार्यक्रम से जोड़ना है तथा नियोक्ता द्वारा उद्योगों में कार्यरत कर्मियों के मध्य एचआईवी के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं एचआईवी के साथ जीवन यापन कर रहे व्यक्तियों के प्रति भेदभाव को कम करना है।
श्री हरेंद्र गर्ग अध्यक्ष सिडकुल एसोसिएशन हरिद्वार द्वारा उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक उद्योगों को सम्मिलित करने का आश्वासन दिया गया।
उद्योग निदेशक एस सी नौटियाल ने समस्त उद्योग एसोसिएशनों को नियोक्ता संचालित मॉडल में जुड़ने हेतु समुचित सहयोग एवं स्वेच्छिक रक्तदान की महत्वता पर जोर देते हुए रक्तदान को बढ़ावा देने का अनुरोध किया।
उक्त कार्यशाला में डॉ एस एस सजवाण,उप निदेशक उद्योग,श्रीमती शैली डबराल उपनिदेशक,श्री गौरव लांबा, संजय बिष्ट उपनिदेशक यूसेक्स,श्री गगनदीप, श्री दीपक तिवारी,श्रीमती कुमुद बिष्ट,श्री अमित गोसाईं ,उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं प्रदेश के विभिन्न उद्योग एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

