कालसी पुलिस ने मास्क वितरण के साथ कोविड संक्रमण को लेकर किया जन जनजागरण

कालसी पुलिस ने मास्क वितरण के साथ कोविड संक्रमण को लेकर किया जन जनजागरण
Spread the love

देहरादून।वर्तमान में कोविड-19 ओमीक्रोन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए थानाध्यक्ष कालसी द्वारा मय फोर्स के कालसी बाजार भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर माइक के माध्यम से दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले व्यक्तियों को कोविड-19 ओमीक्रोन के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए मास्क अवश्य पहनने, आपस में सामाजिक दूरी बनाए रखने, सैनिटाइजर का उपयोग करने संबंधी जानकारी देकर, जिन व्यक्तियों के पास मास्क नहीं थे उनको मास्क वितरित किए गए ।

मास्क वितरण अभियान के साथ ही चेतावनी दी गई की भविष्य में मास्क का उपयोग अवश्य करें अन्यथा आप के विरूध्द चालानी कार्रवाई की जाएगी एवं कुछ व्यक्तियों के बिना मास्क चालान किए गएम इसके साथ ही जिनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया जा रहा था उनके विरुद्ध भी चलानी कार्रवाई की गई तथा सभी को कोविड-19 ओमीक्रोम के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने हेतु अनुरोध किया गया तथा साथ ही दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने हेतु बताया गया। उक्त अभियान के दौरान सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले 25 व्यक्तियों का चालान कर 2500 रुपये जुर्माना वसूला गया और भविष्य में कोविड के नियमो का पालन करने की हिदायत दी गयी

देवभूमि खबर

Related articles