दून पुलिस ने 12 लाख रू0 कीमत की 124.80 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दून पुलिस ने 12 लाख रू0 कीमत की 124.80 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने 12 लाख रू0 कीमत की 124.80 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं के बीच बढती नशे की प्रीति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर द्वारा थाना व चौकी स्तर पर नशे की गिरफ्त में आये व्यक्तियों तथा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने हेतु टीमें गठित की गयी हैं। उक्त टीमों द्वारा लगातार नशा तस्करों के सम्भावित ठिकानों पर दबिश देते हुए नशीले पदार्थों की बिक्री वाले स्थानों को चिन्हित कर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में गोपनीय रूप से सूचना एकत्रित की जा रही है, साथ ही नशा तस्करों की धरपकड हेतु प्रभावी चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक: 10/10/22 को चौकी प्रभारी आईएसबीटी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा महाराणा पार्क हरिद्वार रोड के पास से चैकिंग के दौरान रात्रि 21ः05 बजे शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर चेक किया गया तो उसके पास से 124.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। जिसे मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके विरूद्ध थाना पटेलनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –

आरिफ मलिक पुत्र अनवर मलिक निवासी: बिहारीगढ़ ग्राम थापुल सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र 24 वर्ष

बरामदगी:-

124.8 ग्राम अवैध स्मैक, (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 12,00,000 रूपये) (बारह लाख रुपये)

पुलिस टीम में

1- श्री सूर्यभूषण नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर
2- वरिष्ठ उ0नि0 मोहन सिंह, कोतवाली पटेलनगर
3- उ0नि0 लोकेन्द्र बहुगुणा चौकी प्रभारी आईएसबीटी
4- उ0नि0 बलबीर रावत 5- उ0नि0 दीपक गैरोला
5- का0 विनोद बचकोटी 6- का0 कैलाश पंवार
7- कां0 संदीप कुमार 8- का0 सूरज राणा

देवभूमि खबर

Related articles