गँगा स्वच्छता पखवाडे के तहत महाविद्यालय नई टिहरी के छात्र- छात्राओं ने ग्राम छमुण्ड में चलाया स्वच्छता अभियान
नई टिहरी।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में नमामि गङ्गे कार्यक्रम के अंतर्गत 16 मार्च से 31 मार्च तक मनाये जाने वाले गँगा स्वच्छता पखवाडे के तहत आज महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ग्राम छमुण्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया । अभियान का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रेनू नेगी एवं जिला पंचायत सदस्य श्री हितेश चौहान द्वारा किया गया। इसके पश्चात गंगा स्वच्छता की परिकल्पना को साकार करने के तहत पुनः छात्र छात्राओं को गंगा शपथ दिलवाई गई।
स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम के अलावा क्षेत्र के जल स्रोतों की वास्तविक स्थिति एवं उनके संभावित संरक्षण के प्रयासों पर भी मंथन किया गया।
इस कार्यक्रम में नमामि गंगे नोडल अधिकारी डॉ पी 0 सी0 पैन्यूली, डॉ जयेन्द्र सजवाण, डॉ पद्म, डॉ आशा , डॉ संजीव नेगी, डॉ रजनी गुसांईं, डॉ कविता काल , डॉ संदीप बहुगुणा,डॉ श्रीकृष्ण नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

