नेहरु कॉलोनी पुलिस ने चोरी गई मारुति ओमनी कार का किया 7 घंटे के अंदर सफल अनावरण
देहरादून।नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चोरी गई मारुति ओमनी का 7 घंटे के भीतर अभियुक्त अकील पुत्र मुशर्रफ निवासी संजय कॉलोनी इंदर रोड थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष को राजीव नगर पुल के नीचे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी को वाहन बरामद किया ।अभियुक्त अकील पूर्व में भी जेल जा चुका है।अभियुक्त के खिलाफ अभियोग में धारा 411 की बढ़ोतरी की गई ।
थाना अध्यक्ष नेहरुकोलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि 3 अक्टूबर को चरित्र डिमरी पुत्र स्वर्गीय श्री जगदीश चन्द्र निवासी लॉर्ड कृष्णा अपार्टमेंट केदारपुरम थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून ने थाना नेहरू कॉलोनी पर ओमनी कार संख्या यूके 11c fca0 293 जो राजीव नगर एमडीडीए कॉलोनी के पास खड़ी गाड़ी अज्ञात चोरों द्वारा 3 अक्टूबर की रात्रि में चोरी की सूचना अंकित करवाई। सूचना पर तुरंत थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 364/ 20 धारा 379 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना चौकी प्रभारी नेहरू कॉलोनी धनीराम पुरोहित के सुपुर्द की गई। प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक नेहरू कॉलोनी राज विक्रम सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया । गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज / सुरागरसी पतारसी कर 7 घंटे के भीतर 4 अक्टूबर की सुबह अभियुक्त अकील पुत्र मुशर्रफ निवासी संजय कॉलोनी इंदर रोड थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष को राजीव नगर पुल के नीचे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी को वाहन बरामद किया । थाना अध्यक्ष राकेश गुसाईं ने बताया कि अभियुक्त पूर्व में भी जेल जा चुका है अभियुक्त के अभियोग में धारा 411 की बढ़ोतरी गई है ।

