वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री जेपी बिष्ट राहुल प्रियंका गांधी सेना उत्तराखंड के प्रदेश सलाहकार नियुक्त

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री जेपी बिष्ट राहुल प्रियंका गांधी सेना उत्तराखंड के  प्रदेश सलाहकार नियुक्त
Spread the love

विकासनगर।राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल ने आज मीडिया को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि उन्होंने पौड़ी गढ़वाल निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री जेपी बिष्ट को राहुल प्रियंका गांधी सेना उत्तराखंड का प्रदेश सलाहकार नियुक्त किया है।

मदन लाल ने बताया कि इसके साथ साथ विजय रतूड़ी को प्रदेश प्रवक्ता की एवं नीलम रावत को जिला अध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी प्रदान की है।
इसके साथ ही प्रदेश महामंत्री संगठन भास्कर चुग की संस्तुति पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र मित्तल को विकास नगर विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है, साथ ही महेंद्र मित्तल को निर्देशित किया गया है कि वे जिला अध्यक्ष पछवा दून शुभम भटनागर की सहमति से 1 सप्ताह में विधानसभा विकासनगर की कार्यकारिणी का गठन कर लें।

देवभूमि खबर

Related articles