चमोली पुलिस ने छात्र- छात्राओं को साइबर अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में किया गया जागरूक, दी महत्वपूर्ण जानकारीयां
चमोली । चमोली पुलिस ने राजकीय इन्टर कॉलेज गडोरा(पीपलकोटी) के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को साइबर अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
पुलिस अधीक्षक चमोली श्री यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में साइबर सैल जनपद चमोली द्वारा साइबर अपराधों/नशे से सम्बन्धित जागरूकता अभियान चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान के अन्तर्गत लगातार स्कूली छात्र-छात्राओं, आमजन को जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में आज निरीक्षक श्री मनोज नेगी, प्रभारी साइबर सैल/एडीटी एफ/एसओजी द्वारा राजकीय इन्टर कॉलेज गडोरा के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों को साइबर अपराध कैसे घटित होते हैं, साइबर अपराधों से कैसे बचें, साइबर अपराध का शिकार होने पर क्या करें, ड्रग्स के दुष्प्रभावों इत्यादी के सम्बन्ध में महत्पूर्ण जानकारीयां देते हुए जागरूक किया गया एवं साइबर क्राइम से सम्बन्धित पोस्टर/पेम्पलेट वितरित किए गये।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली श्री महेश लखेड़ा, चौका प्रभारी पीपलकोटी श्री ऋषिकान्त पटवाल, का0 विपिन रावत, का0 रविकान्त आर्या के साथ-साथ रा0 इन्टर कॉलेज गडोरा के छात्र-छात्रायें एवं अध्यापक उपस्थित रहे।

