उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को जिलाधिकारी सम्मान से किया गया सम्मानित
देहरादून। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद के 2020-21 जिलाधिकारी सम्मान कार्यक्रम में जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को जिलाधिकारी सम्मान से सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी सम्मान के अंतर्गत ग्रुप सम्मान में जिला प्रोबेशन कार्यालय को, अधिकारी वर्ग में मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी को, कर्मचारी वर्ग में सुभाष थपलियाल डाटा एंट्री ऑपरेटर क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय देहरादून और राजेश्वर कुमार सोनकर अनुसेवक कोषागार, फील्ड कर्मचारियों में श्री धनराज उपनिरीक्षक उत्तराखंड पुलिस और सुनील देवली जिला पूर्ति निरीक्षक देहरादून तथा हरेला पर्व 2020 के दौरान 1 घंटे में 3.51 लाख पौधारोपण में सहयोग करने और उसकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने के लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह और जिला विकास अधिकारी सुशील डोभाल को विशिष्ट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी सम्मान कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने कोविड-19 की अवधि के दौरान अपनी जान गवाई है तथा कर्मचारियों के जिन परिजनों ने भी अपनी जान गवाई है उनके प्रति हमारी सांत्वना है। साथ ही उन्होंने आगे भी सभी से कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन करने तथा अपने परिवार, आस-पड़ोस और सामान्यजन को भी इसकी गाइडलाइन का अनुपालन करने के लिए प्रेरित करने को कहा। आयुक्त ने कलेक्ट्रेट की साफ-सफाई तथा कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थित कार्यप्रणाली के चलते कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों की प्रशंसा की गई जिसको दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को ₹10 हजार इनाम स्वरूप दिया गया। जिलाधिकारी ने इनाम की घोषणा करते हुए कहा कि सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो बेहतर कार्य करेगा उनको सम्मान मिलेगा। इसलिए सभी लोग अपने कार्यों को बेहतर व उत्कृष्ट तरीके से संपादित करने की कोशिश करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गिरीश गुणवंत, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन ढोभाल, विभिन्न क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी, स्टेनो आयुक्त गढ़वाल मंडल दिनेश चंद्र पंत, सीपीओ जिलाधिकारी देहरादून वीरेंद्र सिंह के साथ ही कलेक्ट्रेट के उच्चस्थ _अधिनस्थ कर्मचारी उपस्थित थे।

