जिला प्रशासन ने संस्थाओं के सहयोग से गरीब, असहाय लोगों को खाने के पैकेट वितरित किये

जिला प्रशासन ने संस्थाओं के सहयोग से गरीब, असहाय लोगों को खाने के पैकेट वितरित किये
Spread the love

नैनीताल।देवभूमि खबर। जिला प्रशासन द्वारा नैनीताल फ्लैटस में स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से गरीब, असहाय लोगों को खाने के पैकेट वितरित किये। उपजिलाधिकारी  विनोद कुमार, अनुराग आर्य ने बताया कि जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार गुरूद्वारा कमेटी, आरिफ कैंसल ए-वन बैकरी, राजहंस के सहयोग से रविवार दोपहर को प्रशासन द्वारा 200 गरीब असहाय लोगों को खाने के पैकेट वितरित किये गये। गत दिवस की भांति रविवार को भी मल्लीताल फ्लैटस मे सब्जी की दुकाने लगाई गई, सब्जी के्रताओं द्वारा सामाजिक दूरी का पालन कर खरीददारी की गई। उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने बताया कि घरेलु गैस नियमित मल्लीताल फ्लैटस व तल्लीताल डांठ मे वितरित की जायेगी।

देवभूमि खबर

Related articles