ट्रेड यूनियनों की केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हड़ताल का मिला जुला असर रहा 

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर श्रमिक विरोधी कानून, वेतन समझौता, पुरानी पेंशन बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीयकृत बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम समेत अन्य बीमा कंपनियों का काम काफी हद तक प्रभावित रहा। ठेका श्रमिक, संविदा, आउटसोर्स कर्मियों को समान काम का समान वेतन, मजदूरों को न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपये देने, वेज एक्ट वापस लिए जाने जैसी दर्जनभर मांगों के समर्थन में देशभर की ट्रेड यूनियनों से जुड़े कर्मचारी आज हड़ताल पर रहे। हड़ताल से बैंकों, बीमा कंपनियों, आयकर, समेत केंद्र व राज्य सरकार के तमाम सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ है। देहरादून में आज परेड ग्राउंड में ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। एस्लेहॉल स्थित पीएनबी बैंक के सामने कर्मचारियों का द्वारा प्रदर्शन किया गया। यहां गांधी पार्क के सामने सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वहीं भारत बंद के चलते घंटाघर के पास इलाहाबाद बैंक के कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन किया।

देवभूमि खबर

Related articles