एफडीए देहरादून ने की त्यौहारी सीजन से पूर्व दुग्ध पदार्थों के वाहनों की सैंपलिंग निरीक्षण

एफडीए देहरादून ने की त्यौहारी सीजन से पूर्व दुग्ध पदार्थों के वाहनों की सैंपलिंग निरीक्षण
Spread the love

देहरादून। एफडीदेहरादून त्यौहारी सीजन से पूर्व दुग्ध पदार्थों के वाहनों से सेंपलिंग कार्रवाई शुरू करते हुए आज मिल्क प्रोडक्ट के 12 नमूने क्वालिटी जांच हेतु राजकीय लैब भेजे।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी देहरादून श्री पीसी जोशी द्वारा बताया कि आगामी त्यौहारी सीजन प्रत्येक नागरिक को शुद्ध एवं सुरक्षित दुग्ध पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के आशय से आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार के निर्देश पर एफडीए देहरादून की टीम द्वारा प्रातः 5:00 धर्मपुर नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में सैंपलिंग निरीक्षण के लिए निकले धर्मपुर चौक में दो पनीर की वेंन सहारनपुर से देहरादून में डेरियों में सप्लाई किया जाना था टीम द्वारा उक्त पनीर का नमूना लैब में क्वालिटी जांच हेतु लिए गए इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक मिल्क वेन में पनीर 6 नंबर पुलिया के पास खड़ी है वाहन को रोकने हेतु टीम में फूड सेफ्टी विजिलेंस के उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद रतूड़ी को मिल्क वाहन रोकने हेतु 6 नंबर पुलिया में भेजा गया लेकिन वाहन रोकने पर सप्लायर द्वारा हमले का प्रयास किया गया लेकिन हमले की सूचना मिलते ही जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी टीम सहित पहुंचे उक्त वाहन से पनीर के सैंपल क्वालिटी जांच राजकीय लैब में कराए जाने हेतु लिए गए जिनके द्वारा टीम पर हमला करने का प्रयास किया जा रहा था उनके विरुद्ध नेहरू कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई दुग्ध दुग्ध पदार्थों पनीर मावा सहित सैंपलिंग अभियान लगातार दिन और रात एफडीए देहरादून की फूड सेफ्टी टीम एवं एफडीए विजिलेंस टीम संयुक्त रुप से लगातार कार्रवाई करते रहेगी मिल्क प्रोडक्ट के 12 नमूने क्वालिटी जांच हेतु राजकीय लैब भेजे गए

टीम में उपायुक्त गढ़वाल श्री आर एस रावत जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह योगेंद्र पांडे फूड सेफ्टी विजिलेंस से उप निरीक्षक श्री जगदीश रतूड़ी एवं श्री संजय सिंह नेगी योगेंद्र आदि उपस्थित थे

देवभूमि खबर

Related articles