धारा चौकी इंचार्ज ने बुजुर्ग व्यक्ति का सहायता कर मानवता की मिसाल की पेश,काफी समय से करते रहे हैं मदद

धारा चौकी इंचार्ज ने बुजुर्ग व्यक्ति का सहायता कर मानवता की मिसाल की पेश,काफी समय से करते रहे हैं मदद
Spread the love

देहरादून। श्री प्रेम धींगरा निवासी नेशविला रोड विगत काफी समय से चौकी धारा के पास खुले पुराने भवन के बाहर बीड़ी सिगरेट और सामान्य चीजें लगाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे लेकिन कोरोना काल में लगी पाबंदी से पूर्ण रूप टूट चुके ढींगरा ने धारा चौकी इंचार्ज को बताया कि काम न होने के कारण उनके पास दवाइयां खरीदने के पैसे नही है जिस पर चौकी इंचार्ज ने शिशुपाल राणा ने उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराकर भविष्य में सहयोग का भी आश्वासन दिया।

धारा चौकी इंचार्ज शिशुपाल राणा ने बताया कि उक्त बुजुर्ग कई समय से चौकी के पास ही सड़क किनारे बीड़ी, सिगरेट, गुटके आदि बेचकर अपना तथा अपने परिवार गुजारा करता है तथा दिनभर सामान बेचकर जो भी सामान बच जाता है उसे चौकी धारा पर ही रखते हैं लेकिन आजकल लॉक डाउन होने कारण उक्त बुजुर्ग दुकान नहीं लगा पा रहे हैं जिस कारण उनके दवाइयां और खाने का संकट पैदा हो गया जिस पर उक्त बुजुर्ग व्यक्ति को आश्वासन दिया गया कि जब भी आपको दवाइयां व राशन की आवश्यकता हो तो तुरंत चौकी आकर आपको दवाई और राशन उपलब्ध कराई जाएगी जिस पर उक्त बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। तथा चौकी धारा के समस्त पुलिस कर्मियों को आशीर्वाद दिया गया।

देवभूमि खबर

Related articles