आप नेत्री डिम्पल सिंह व उनके साथियों द्वारा पांचवे दिन भी क्षेत्र मे सैनिटाइजेशन का अभियान जारी

आप नेत्री डिम्पल सिंह व उनके साथियों द्वारा पांचवे दिन भी क्षेत्र मे सैनिटाइजेशन का अभियान जारी
Spread the love

विकासनगर।आप नेत्री डिम्पल सिंह व उनके साथियों द्वारा पांचवे दिन भी क्षेत्र मे सैनिटाइजेशन का अभियान जारी रहा। इस दौरान डाकपत्थर की टोंस कॉलोनी, लखवाड़ कॉलोनी, वंसीवाला, हरबर्टपुर मे सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।

इस दौरान वंसीवाला में निर्माणाधीन स्थलों पर काम करे रहे लोगो के ऑक्सीजन स्तर की जांच की ।साथ ही सभी को सुरक्षा किट वितरित की।

आप नेत्री ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा, सरकार की नाकामी के कारण आज प्रदेश में कोरोना ने तांडव मचा रखा है लेकिन हमें इस अदृश्य शत्रु से लड़ने के लिए हमेशा सतर्क रहना होगा। अब हमारे पास वैक्सीन है जो इस वायरस से लड़ने में हमारी ढाल का काम कर रही है इस लिए हमे वैक्सीन लगवाने में कोई ढिलाई नही करनी होगी।

इस दौरान गुलफाम अहमद, प्रतीक सक्सेना, राम पाल राठौर, सागर, राहुल भट्ट आदि साथ रहे।

देवभूमि खबर

Related articles