नवनियुक्त एसएसपी तृप्ति भट्ट का घनसाली आगमन पर व्यापार मण्डल ने किया स्वागत

नवनियुक्त एसएसपी तृप्ति भट्ट का घनसाली आगमन पर व्यापार मण्डल ने किया स्वागत
Spread the love

घनसाली।नव नियुक्त कप्तान एसएसपी तृप्ति भट्ट के घनसाली भ्रमण पर थाना घनसाली और उद्योग व्यापार मंडल तथा नगर पंचायत घनसाली ने उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर थानाध्यक्ष प्रदीप रावत को उद्योग व्यापार मण्डल घनसाली ने शाल भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नव नियुक्त एसएसपी तृप्ति भट्ट ने कानून व्यवस्था की जानकारी ली। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसएसपी को बताया कि चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव के कारण जाम की समस्या रहती है। बाहर से फेरी करने वाले लोगों के आगमन से चोरी और कोविड की घटनाओं को मध्यनजर रोक लगाने की आवश्यकता है।

व्यापार मंडल ने कहा कि कानून व्यवस्था गांव से जुड़े गांव से सीधे संवाद हो इसके लिए ग्राम प्रहरीयों का मानदेय बढ़ाया जाए, उनका समय समय पर उत्साहवर्धन होने से पुलिस मित्र रूपी सहयोग दे ।उन्होंने बखा की पुलिस को मित्र भाव से चले तभी समस्या सतह पर आएंगी और हल के लिए प्रशासन तक पहुंच पाएंगी। एसएसपी ने समस्याओं पर कार्यवाही का आश्वासन दिया और सब लोगों को सहयोग देने की बात कही।

इस अवसर पर उप अधीक्षक श्रीमती मंड्राल व्यापार मंडल के पदाधिकारी पुलिस के कर्मचारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles