नैनीताल: भूमि संरक्षण वन प्रभाग में जीपीएस एवं वन पंचायत नियमावली पर वनकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

Spread the love

रिपोर्ट – ललित जोशी, नैनीताल।


सरोवर नगरी नैनीताल के ओक पार्क में भूमि संरक्षण वन प्रभाग के तत्वावधान में जीपीएस एवं वन पंचायत नियमावली से संबंधित एक दिवसीय वानिकी एवं क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रभागीय वनाधिकारी हेम चंद्र गहतोड़ी के नेतृत्व में किया गया।

प्रशिक्षण में प्रभाग के सभी रेंजों के कर्मचारी उपस्थित रहे। जीपीएस प्रशिक्षण सेवानिवृत्त उपनिदेशक गोपाल सिंह कार्की द्वारा प्रदान किया गया, जिन्होंने जीपीएस की उपयोगिता, जंगलों में गश्त, वन क्षेत्र की गणना, वनीकरण क्षेत्रों के मानचित्रण एवं मार्ग निर्धारण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही, वन पंचायत नियमावली प्रशिक्षण डी. के. जोशी (वन पंचायत कार्यालय, हल्द्वानी) द्वारा दिया गया, जिसमें संशोधित नियमों, सरपंचों एवं कर्मचारियों के दायित्वों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हेमचंद गहतोड़ी ने सभी कार्मिकों को संबोधित करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रामगढ़ रेंज के नीतीश कुमार, मुक्तेश्वर के नवीन चंद्र जोशी, चौगढ़ के प्रमोद बिष्ट, ओखलकांडा के चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार जोशी तथा बेतालघाट रेंज के सतीश चंद्र रेखाड़ी सहित लगभग पांच दर्जन वन क्षेत्राधिकारी, वन दरोगा और वन आरक्षी शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles