निगम के कर्मचारी को समय से वेतन देने की मुख्यमंत्री से की मांग

निगम के कर्मचारी को समय से वेतन देने की मुख्यमंत्री से की मांग
Spread the love

ललित जोशी,नैनीताल
कोई भी कर्मचारी भुखमरी से न मरे लीला बोरा।

नैनीताल। भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लीला बोरा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपकर मांग की है। परिवहन निगम के कर्मचारियों को पाँच माह से वेतन नही मिला। उन्होंने अनुरोध किया है कि शीघ्र वेतन दिया जाये। श्रीमती बोरा ने एक भेंट में बताया वेतन न मिलने से कई लोगों के सामने परिवार की भुखमरी की नोबत तक आ गयी।यहाँ तक कि कर्मचारियों में इतना आकोर्ष है कि वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं।पर निगम के बरिष्ट अधिकारियों के कानों में जु तक नही रेग रही है।

लीला बोरा ने बताया कोरोना नामक घातक बीमारी से कई कर्मचारियों की मौत तक हो गयी। जिसका उन्हें बड़ा दुःख हुआ। उसके बाद शासन व प्रशासन अनदेखी कर रहा है।उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जिन कर्मचारियों की मौत हो गयी है उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाये।श्रीमती बोरा ने मुख्यमंत्री से अपील की है वह निगम के कर्मचारियों को समय से वेतन आदि का भुगतान करने के अधिकारियों को निर्देश दे ताकी कोई भी परिवहन निगम कर्मचारी भुखमरी से आत्महत्या न करे।

देवभूमि खबर

Related articles