मन्नु महारानी होटल के कर्मचारियों ने अनशन कर की नारेबाजी,डॉ जंतवाल ने किया समर्थन

मन्नु महारानी होटल के कर्मचारियों ने अनशन कर की नारेबाजी,डॉ जंतवाल ने किया समर्थन
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में कई दिनों से यहाँ के प्रसिद्ध होटल मन्नु महारानी के छटनी कर्मचारियों को होटल से बाहर किये जाने से गुस्साए कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। होटल कर्मचारियों का कहना है मन्नु महारानी प्रबन्धक द्वारा लॉकडाउन के समय होटल में कुछ ही कर्मचारियों को रखा गया था।जबकि अन्य कर्मचारियों से कहा गया होटल खुलने के बाद सभी को रख दिया जायेगा।लगभग तीन दर्जन कर्मचारी अभी भी नौकरी करने से वंचित है।

होटल कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेंद्र पपोला ने कहा कि उन्होंने कुमाऊँ मंडल आयुक्त , जिला अधिकारी, व लेबर कोर्ट व सरकार के प्रतिनिधि तक अपनी बात कह डाली नतीजा कुछ भी नही निकला।तमाम संगठन के लोगों ने भी अपना समर्थन दिया है।इसी क्रम में उत्तराखंड क्रांति दल व देव भूमि मोर्चा के नेता के एल आर्य ने कहा होटल कर्मचारियों की परेशानी को मन्नु महारानी के प्रबंधन को मान लेना चाहिए अन्यथा क्रांति दल अपने संगठन के साथ सड़कों पर उतर कर होटल कर्मचारियों के लिए संघर्ष करने को तत्पर रहेगा। होटल कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

धरना प्रदर्शन में यूकेडी के पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल, श्री बिष्ट, समेत कई लोग मौजूद रहे। डॉ जंतवाल ने भी होटल कर्मचारियों की माँगो को जायज ठहराया।

देवभूमि खबर

Related articles