सभासद राहुल व महिला समूह ने लगवाया निःशुल्क आयुष्मान कार्ड कैम्प
रिपोर्ट ललित जोशी।
नैनीताल । सरोवर नगरी में इन दिनों निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का कैम्प नगर पालिका के कुछ ही सभासदों द्वारा जनता की सेवा के लिए लगाया जा रहा है।
इसी क्रम में मनोनीत सभासद राहुल पुजारी व सृष्टि महिला स्वयं सहायता समूह के सहयोग से काट बास क्षेत्र में निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का केंप लगाया गया।सभासद राहुल पुजारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के केंप उनके द्वारा अन्य स्थानों पर भी जैसे सूखाताल,मंगावली,हरीनगर, धोबिघट आदि क्षेत्रों में भी केंप लगवाए जाएंगे और जिन लोगों के स्वास्थ कार्ड नहीं बने है उनके कार्ड बनाए जाएंगे।सभासद राहुल पुजारी द्वारा इसी तरह के सामाजिक कार्य जैसे बच्चो को निशुल्क शिक्षा प्रदान करना,धर्मिक अनुष्ठान आदि में सहयोगिता करना आदि किए जाते रहते है ।इस केंप में श्रीमती ममता कुमय्या,एवं संस्कार कुमय्या जी द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए गए।जिस पर क्षेत्र की जनता ने उनका धन्यवाद् प्रेषित किया। सभासद राहुल पुजारी ने बताया कि 31 मार्च बाद भी कई स्थानों पर केंप लगवाए जाएंगे।

