भाजपा ,कांग्रेस से ऊब कर जनता आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है :सन्तोष कबड़वाल।

भाजपा ,कांग्रेस से ऊब कर जनता आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है :सन्तोष कबड़वाल।
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में,आम आदमी पार्टी नगर इकाई का नैनीताल का कार्यकताओं और नैनीताल नगर के बूथ प्रभारियों का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन माल रोड स्थित होटल पैलेस में आयोजित किया गया । जिसमें आम आदमी पार्टी नैनीताल के जिला अध्यक्ष संतोष कबड़वाल एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा ,आम आदमी पार्टी के बूथ प्रभारियों और कार्यकर्ताओं को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये ।

नैनीताल नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नैनीताल संतोष कबड़वाल का नगर इकाई एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रथम बार आगमन पर जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
आम आदमी पार्टी के इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष नैनीताल संतोष कबड़वाल का कार्यकताओं एवं नगर के पदाधिकारियों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर अध्यक्ष देवेंद्र लाल द्वारा जिला अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नैनीताल संतोष कबड़वाल ने कहा उतराखंड की मूल अवधारणा को सार्थक करने का समय आ गया है ,।आज सम्पूर्ण उत्तराखंड की जनता आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में एक सशक्त विकल्प के रूप में देख रही है ।उन्होंने कहा भाजपा, कांग्रेस से जनता अब ऊब गयी है।
इसलिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के ऊपर उत्तराखंड की जनभावनाओं को सार्थक करने का समय आ गया है ,।आम आदमी पार्टी के नैनीताल नगर अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शाकिर अली ने , कहा कि इस राज्य गठन के लिए उत्तराखंड की जनता ने ,एक लम्बा संघर्ष किया है और ४२ लोगों ने उत्तराखंड राज्य के लिए अपनी शहादत दी है और आज समय आ गया हम सब आम आदमी पार्टी के बैनर तले एकत्र होकर शहीदों के सपनों को साकार करें ।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर अध्यक्ष देवेंद्र लाल ने बूथ प्रभारियों के इस सम्मेलन में कहा कि ,हर बूथ प्रभारियों और कार्यकर्ताओं का आज दायित्व है , कि वह पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने अपने बूथों को मजबूत करने में लग जाये , आम आदमी पार्टी का हर बूथ अगर मजबूत होगा तो हमें बड़ी से बड़ी ताकत भी हरा नहीं सकती है।

आम आदमी के नैनीताल विधानसभा सह प्रभारी विनोद कुमार और महामंत्री महेश आर्य ने कहा कि पूरे उत्तराखंड राज्य और विधानसभा नैनीताल में आम आदमी पार्टी के प्रति आम जनता में गहरा विश्वास बढ़ता जा रहा है इसलिए समस्त कार्यकर्ता इस विश्वास को कायम रखने के लिए अपने अपने बूथों और क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर आम आदमी की आवाज को बुलंद करे।इस दौरान आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles