जब तक सूरज चाँद रहेगा ,जलियांवाला बाग कांड याद रहेगा
रिपोर्ट ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में भी वैशाखी व जलियांवाला बाग काण्ड की याद के अवसर पर 79 यूके बटालियन एन सी सी के कैडेट द्वारा नैनीताल नगर में रैली निकाली। इस मौके पर एन सी सी के छात्र छात्राओं ने तल्लीताल गांधी चौक पर नुक्कड नाटक का मंचन किया। जिसमें कलाकारो ने जलियांवाला बाग काण्ड को मंचन के माध्यम से दर्शाया जिसमें सन्देश दिया गया की आखिर किस प्रकार जनरल डायर ने हिन्दुस्तानियो पर अत्याचार करे। आज भी शहीद हुए हिंदुस्तानी को याद किया जाता है ।मंच के द्वारा श्रदांजलि भी दी गयी। मंच से कहा गया जब तक सूरज चाँद रहेगा, ये जलियांवाला बाग हमें याद रहेगा।
“प्लास्टिक मुक्त भारत” के उद्देशय को लेकर कैडेटो ने एक जागरूकता रैली निकाली ।
इस मौके पर शहीद स्मृति पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रिटायर कर्नल एच सी साह, कर्नल एस बी मलासी , डीएसबी परिसर के मेजर एचसीएस बिष्ट, सूबेदार मेजर ललित मोहन बोरा , सीनियर कैडेट रजत नेगी व सीनियर कैडेट मैत्री बिष्ट व 150 कैडेट उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक दूरी व मास्क का पूरा ध्यान रखा गया।

