आदर्श ग्राम योजना द्वारा किए जा रहे कार्य से संतुष्ट हैं सीडीओ :भंडारी

आदर्श ग्राम योजना द्वारा किए जा रहे कार्य से संतुष्ट हैं सीडीओ :भंडारी
Spread the love

ललित जोशी,नैनीताल*

नैनीताल ।. जनपद नैनीताल के राजकीय इण्टर काॅलेज जंगलियागांव में मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने संासद आदर्श ग्राम पंचायत जंगलियागंाव में आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो पर सन्तोष व्यक्त किया।
कार्य समीक्षा दौरान सड़क, पेयजल,उद्यान, मनरेगा कार्यो की गहन समीक्षा की गई व प्रगति संतोषजनक पाई।

ब्लाॅक प्रमुख डाॅ हरीश बिष्ट ने बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर आदर्श ग्राम पंचायत जंगलियागांव का भम्रण किया गया एवं वहां पर किये गये कार्यो की माॅनिटरिंग की गई।
तांकि क्षेत्रीय संासद के अनुरूप कार्यो को किया जा सके।
श्री बिष्ट ने कहा कि कोविड-19 के दौरान अनेक चुनौतियां थी उसके बावजूद भी चुनौतियों को स्वीकारते हुए कार्यो को गति दी गई। उन्होने जंगलियागांव से बुढाधूरा तक सड़क मे डामीकरण एंव पैराफीट बनाने की बात रखी। ललित भटृ ने बुढाधूरा पेयजल लाईन जगह-जगह क्षतिग्रस्त की बात उठाते हुए ठीक कराने की मांग रखी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने पेयजल लाईन शीघ्र मरमत कराने के निर्देश मौके पर दिये।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन मोहन सिंह कुल्याल, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ पीएस भण्डारी, डीपीआरओ एपी सिंह, अग्रणी बैक प्रबंधक एमएस जंगपांगी, अधिशासी अभियंता लोनिवि एबी काण्डपाल,पीएमजीएसआई केएस बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी एचएल गौतम सहित लक्षमण गंगोला, लीलावती पलडियां, जया बोहरा, दुर्गा दत्त पलडियां, धीरेन्द्र सिंह जीना, उमेश पलडियां, रघुनाथ पलडियां आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles