पर्यटक स्थल सातताल का 7 करोड़ 34 लाख से किया जा रहा पहाड़ी शैली से सौंदर्यीकरण: धीराज गर्ब्याल

Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 16 किलोमीटर दूर पर्यटक स्थल सातताल का परम्परागत पहाड़ी शैली से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जिसके लिए जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बारिश के चलते अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

जिला अधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया भारत सरकार के स्पेशल अस्सिस्टेंट प्रोग्राम के अंतर्गत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सातताल के सौंदर्यीकरण हेतु 07 करोड़ 34 लाख रुपये जनपद को प्राप्त हुआ है।यहाँ बता दें सातताल के सौंदर्यीकरण हेतु कार्यदायी संस्था कुमाऊँ मण्डल विकास निगम द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया।
सातताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सातताल अपनी नैसर्गिक सौंदर्यता से परिपूर्ण है।यहाँ की सुंदरता अनुपम छटा बिखेरती हुई पर्यटकों के मन को मोह लेती है।पहाड़ की परंपरागत शैली से सातताल का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।इसके साथ ही सातताल में शौचालय, टिकट काउंटर, एंट्री गेट व स्थानीय व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए लगभग 20 दुकानों का निर्माण भी पहाड़ी शैली में किया जा रहा है।इससे स्थानीय व्यापारियों की आर्थिकी भी सशक्त होगी व सातताल की मानचित्र में विशिष्ट पहचान बनेगी।

इस मोके पर सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सहायक अभियंता केमवीएन संजय शाह, सतीश चौहान व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीमा गुसाईं के जागर व भजन ने सोशल मीडिया में मचाई धूम

Spread the love देहरादून।सोशल मीडिया के माध्यम से लोक कलाओं की विधाओं को अपनी आवाज देने वाले कलाकारों को अब अपने को स्थापित करने के लिए बेहतर माध्यम बन गया है।ऐसी ही कला को समर्पित 50 वर्षीय सीमा गुसाईं के जागर और भजन धूम मचाये हुए है। जनपद रुद्रप्रयाग के […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279