प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक से की मुलाकात
देहरादून।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर एनएसयूआई प्रदेश महासचिव व पार्षद नगर निगम देहरादून आयुष गुप्ता को सरकार के दबाव में आकर बिना जांच किए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की निष्पक्ष जांच की मांग की।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह सहित महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन भंडारी मौजूद थे।

