इंटर स्कूल फुटबाल में स्टेडियम ट्रेनी चंद्रबनी ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 2 -1 से हराया ,गुरुराम राय को मिला वाकओवर

इंटर स्कूल फुटबाल में स्टेडियम ट्रेनी चंद्रबनी ने आर्मी पब्लिक स्कूल  को 2 -1 से हराया ,गुरुराम राय को मिला वाकओवर
Spread the love

देहरादून।जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता में आज प्रथम मैच में स्टेडियम ट्रेनी चंद्रबनी और आर्मी स्कूल के बीच खेले गए मैच में स्टेडियम ट्रेनी ने आर्मी पब्लिक को 2 -1 से हराया। स्टेडियम ट्रेनी की और से पहले गोल अनिवार्य ने 3 मिनट में किया तथा दूसरा गोल 25 मिनट में किया ।आर्मी पब्लिक स्कूल के जीवन ने 47 वे मिनट में गोल किया ।वंही दूसरे मैच में संत कबीर एकेडमी टीम के न आने से गुरुराम पब्लिक स्कूल को वाकओवर दे दिया गया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगाईं ने जानकारी दी कि कल दो मैच खेले जाएंगे पहला मैच 3 बजे आर्मी पब्लिक स्कूल और के. वी. ओएनजीसी दूसरा मैच 4:15 बजे आर्मी पब्लिक स्कूल और के. वी. आई .एम.ए के बीच खेला जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles