भाई प्रह्लाद मोदी के बहाने रॉबर्ट वाड्रा का पीएम पर हमला

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र के भाई प्रह्लाद मोदी के बहाने पीएम पर हमला बोला है। उन्‍होंने बॉलिवुड फिल्‍म ‘वक्‍त’ के चर्चित डायलॉग ‘जिनके घर शीशे के बने होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर फेंका नहीं करते’ को ट्वीट कर उन्हें अपने अंदर झांकने की नसीहत दे डाली।

वाड्रा ने कहा कि आपके भाई का एस्कॉर्ट वाहन के लिए धरने पर बैठना कहां तक उचि‍त है? वाड्रा ने फेसबुक पर लिखे अपने पोस्‍ट में कहा, ‘जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते। यही बात हमारे प्रधानमंत्री पर भी लागू होनी चाहिए जो आए दिन दूसरों पर महत्वपूर्ण होने का तंज कसते रहते हैं।

क्या यही अच्छे दिन है जो उनके भाई (प्रह्लाद मोदी) स्वयं अपने आप को एस्कॉर्ट गाड़ी दिलाने के लिए धरने पर बैठे हैं?’ उन्‍होंने कहा, ‘मेरी सुरक्षा आधी कर दी गई जबकि मुझे हर तरफ से खतरा बताया जाता था। मुझे वह समय भी याद है जब मेरी मां की सुरक्षा में दिए गए दो सुरक्षाकर्मी भी बिल्कुल हटा लिए गए, जबकि उनके घर के बाहर लोगों का तांता लगा रहता है जो किसी न किसी कारणवश मिलना चाहते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles