योगी सरकार ने 7 पीपीएस अफसरों को किया जबरन रिटायर

Spread the love

भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार ने 7 प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया है। इन अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप थे। इसके अलावा इन पर काम में लापरवाही बरतने का भी आरोप है। जानकारी के मुताबिक दो दर्जन से अधिक अधिकारी सरकार की रडार पर हैं।

जिन पीपीएस अधिकारियों पर योगी सरकार ने कार्रवाई की है, उसमें अरुण कुमार, सहायक सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा, विनोद कुमार राणा, पुलिस उपाधीक्षक फैजाबाद, नरेंद्र सिंह राना,पुलिस उपाधीक्षक आगरा, रतन कुमार यादव, सहायक सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएससी झांसी, तेजवीर सिंह यादव,सहायक सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी झांसी, संतोष सिंह,मंडलाधिकारी मुरादाबाद और तनवीर अहमद खान,सहायक सेनानायक 30वीं वाहिनी गोंडा हैं।

जानकारी के मुताबिक इन सात पीपीएस अधिकारियों के अलावा कई अन्य अधिरकारी भी यूपी सरकार के रडार पर हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन से अधिक अधिकारियों की फाइल सीएम योगी के पास पहुंच गई है। काम में कोताही और लापरवाही बरतने वाले कई अधिकारियों को लेकर वो फैसला ले सकते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles