पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का चुनाव लड़ने से इंकार ,हाई कमान को कराया अवगत
देहरादून।पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाई कमान को पत्र प्रेषित कर चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की है।
त्रिवेंद्र ने अपने पत्र में कहा है बदली राजनीतिक परिस्थितियों में मुझे चुनाव नहीं लड़ना चाहिये ।रावत ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वह फिर से उत्तराखंड में भाजपा सरकार लाना चाहते हैं। इसलिए वह चुनाव में लड़कर पूरे प्रदेश में भाजपा की सत्ता वापसी के लिए काम करने के इच्छुक हैं, इसलिए उनके चुनाव न लड़ने के फैसले को स्वीकार किया जाए।


