प्रधानाचार्य परिषद ने दीर्घकाल से लंबित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
देहरादून।उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र सुयाल तथा प्रदेश महामंत्री श्री अवधेश कुमार कौशिक ने नवगठित सरकार में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को पुनः शिक्षा मंत्री बनने पर शिष्टाचार भेंट कर बधाई दी।प्रधानाचार्य परिषद की दीर्घकाल से लंबित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु विधानसभा में उनके कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ एक वार्ता की ।
परिषद ने शिक्षा मंत्री को 4 बिंदु युक्त ज्ञापनसौंपा।
ज्ञापन में प्रदेश स्तर पर डाउनग्रेड प्रधानाचार्यो के अनुमोदन एवं 7600 ग्रेड पे स्वीकृति की पत्रावली पर शासनादेश के अनुरूप चयन वेतनमान प्राप्त होने पर डाउनग्रेड दिए जाने , साथ ही प्रभारी प्रधानाचार्यो को प्रभार ग्रहण करने की तिथि डाउनग्रेड पदोन्नति का अनुमोदन दिए जाने,राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक संवर्ग से सहायक अध्यापक सामाजिक शिक्षकों की भर्ती अशासकीय जूनियर हाई स्कूलों से हाई स्कूल में समायोजित सहायक अध्यापक एलटी को भी पूर्व की सेवाओं को जोड़ते हुए चयन प्रोन्नत वेतनमान एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान किए जाने हेतु माध्यमिक शिक्षा निदेशक से प्रस्ताव बनाकर शासन से स्वीकृति प्रदान करने हेतु आदेशित किया है
अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी पदों पर आउट सोर्स के माध्यम से नियुक्ति की प्रक्रिया यथाशीघ्र प्रारंभ करने ,अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की भांति नवीन सामूहिक बीमा योजना से आच्छादित किए जाने हेतु सक्षम अधिकारियों को निर्देशित करने एक अनुरोध किया गया है। शिक्षा मंत्री के द्वारा आश्वस्त किया गया कि उक्त मांगों का शीघ्र निस्तारण कर लिया जाएगा ।जिस पर शिक्षा मंत्री ने तत्काल सहानुभूति पूर्वक विचार कर प्रकरणों को निस्तारित करने हेतु शिक्षा निदेशक को आदेशित किया है
वार्ता में माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री आर.के. कुवर, अपर निदेशक माध्यमिक श्री रामकृष्ण उनियाल तथा संयुक्त निदेशक श्री भूपेंद्र सिंह नेगी भी उपस्थित रहे ।

