राजपुर पुलिस ने 245 व्यक्तियों को होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुए उपलब्ध कराई
देहरादून। दून में लॉक डाउन के दौरान विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं व अन्य समाजसेवी व्यक्तियों के सहयोग से थाना राजपुर क्षेत्र में करीब 245 व्यक्तियों को होम डिलीवरी के माध्यम से भी आवश्यक वस्तुए उपलब्ध कराई गई है।
वंही दूसरी और राजपुर पुलिस ने इसके अतिरिक्त लोगो को राशन/सब्जी आदि की खरीदारी करते समय सामाजिक दूरी रखने हेतु जागरूक किया ।थानाध्यक्ष राजपुर अशोक राठौर ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस गश्ती दल द्वारा बार -बार कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।