रायवाला पुलिस व एसओजी ग्रामीण ने की बड़ी कार्यवाही पेशेवर अन्तर्राज्यीय सपेरा गिरोह के 06 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

रायवाला पुलिस व एसओजी ग्रामीण ने की बड़ी कार्यवाही पेशेवर अन्तर्राज्यीय सपेरा गिरोह के 06 शातिर अपराधियों को किया  गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून । रायवाला पुलिस व एसओजी ग्रामीण ने सयुंक्त कार्यवाही में पेशेवर अंतरराज्यीय सपेरा गिरोह के 06 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर थाना रायवाला, ऋषिकेश, सहसपुर क्षेत्र में हुयी (05) चोरियों का खुलासा किया।

दिनांक 13/09/2021 को वादी श्री सोबत सिंह कलूड़ा पुत्र लाखन सिंह कलूड़ा निवासी छिद्दरवाला थाना रायवाला द्वारा एक लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक-13/09/2021 की रात्रि को अज्ञात चोरों के द्वारा मेरे भतीजे मनोज कलूडा पुत्र श्री स्व0 धृपालसिंह निवासी (आशाप्लाट) छिददरवाला के घर पर कमरे का ताला तोड कर घर के अन्दर से सोने व चांदी के जैवरात तथा कुछ नगद रुपये चोरी कर लिये है। जिसके आधार पर थाना रायवाला पर मु0अ0सं0 130/21 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात थाना रायवाला जनपद देहरादून पंजीकृत किया गया। दिनांक-14/12/2021 को वादी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत नि0 ग्राम छिद्दरवाला थाना रायवाला देहरादून द्वारा तहरीर दी गयी की दिनांक 29/11/2021 की रात्री को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरे मकान की पीछे की खिडकी की ग्रिल उखाडकर मेरी माता जी के कमरे से एक टिन के बाक्स से नगदी 17000/- हजार रुपये चुरा लिए थे। जिसके आधार पर थाना रायवाला पर मु0अ0सं0-194/21 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात थाना रायवाला जनपद देहरादून पंजीकृत किया गया। थाना रायवाला में हुयी उपरोक्त चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चन्द्र पुजारी द्वारा थाना स्तर पर टीमों का गठन कर अलग-अलग स्थानो के लिए रवाना किया गया।

पूछताछ में अन्तर्राज्यीय गिरोह (सपेरा) के सरगना सूरजनाथ के द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा थाना रायवाला, थाना ऋषिकेश, थाना सहसपुर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरी की घटनाओ को अनजाम देने में मेरा रिश्तेदार नागा उर्फ नागमणी अपने साथियों के साथ मेरा सहयोग करता है। मै तथा मेरा एक अन्य साथी लवनाथ घटनास्थल की पूर्व छानबीन कर घटना घटित करने वाले स्थान को चिन्हित करने का काम करते है उसके पश्चात नागा उर्फ नागमणी अपने अन्य साथियों के साथ अलग-अलग जगह से रोड़वेज बस से आकर घटना कारित करने वाले क्षेत्र में उतरते है जहाँ से मै अपने अन्य साथी लवनाथ तथा फौरिस उर्फ नीरब के साथ उन्हे स्थानीय मोटर साईकिलो से घटनास्थल तक ले जाता हूँ जहाँ रात्री के समय हमारे द्वारा चोरी की घटनाओ को अनजाम दिया जाता है। घटना कारित करते समय हम लोगों के द्वारा जूते चप्पलों का उपयोग नहीं करते है तथा नंगे पैर ही जाकर घटना को अंजाम देते है। हम लोग जिस घर में चोरी करते हैं उस घर के उन कमरों में कुण्डी मार देतें है जहां परिवार के सदस्य सोये रहते हैं। यदि घटना के दौरान कोई व्यक्ति आ जाता है तो हम उसके सर पर वार कर देते हैं। घटना कारित करने के उपरान्त हम लोग चोरी का समान लेकर जंगल के रास्ते अन्यत्र स्थानों को भाग जाते है।

नाम-पता अभियुक्तगण में सूरजनाथ पुत्र बसन्तनाथ नि0 सपेरा बस्ती भानियावाला थाना डोइवाला जनपद देहरादून उम्र-20 वर्ष 2- लवनाथ पुत्र शशिनाथ नि0 सपेरा बस्ती भानियावाला थाना डोइवाला जनपद देहरादून उम्र-19 वर्ष 3- चीनू पुत्र चन्द्र नाथ नि0 कोटावली चिडियापुर थाना मण्डावली जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र-23 वर्ष 4- नागा उर्फ नागमणी उर्फ आमीश पुत्र स्वराजनाथ नि0 कोटवाली चिडियापुर थाना मण्डावली बिजनौर उ0प्र0 उम्र-24 वर्ष 5- फौरिस उर्फ नीरब पुत्र कल्ला नाथ नि0 बस्ती भानियावाला थाना डोइवाला जनपद देहरादून उम्र-20 वर्ष 6- सन्दीप उर्फ ब्रेन पुत्र सुरेन्द्रनाथ नि0 धनपुरा थाना पथरी हरिद्वार उम्र-19 वर्ष

आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण — चीनू पुत्र चन्द्र नाथ नि0 कोटावली चिडियापुर थाना मण्डावली जिला बिजनौर उ0प्र0
(मु0अ0सं0 208/2021 धारा 399/411 चालानी थाना पथरी जनपद हरिद्वार
2- नागा उर्फ नागमणी उर्फ आमीश पुत्र स्वराजनाथ नि0 कोटवाली चिडियापुर थाना मण्डावली बिजनौर उ0प्र0 , मु0अ0सं0 386/2018 धारा 394/411 चालानी थाना पथरी जनपद हरिद्वार

वांछित अभियुक्तगण :-
1- फौजीनाथ पुत्र कल्लू नाथ नि0 धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार
2- गोपीनाथ पुत्र मस्तूराम नि0 धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार

वांछित अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास:-

1- फौजीनाथ पुत्र कल्लू नाथ नि0 धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार
मु0अ0सं0 130/2021 धारा 380/411 चालानी थाना कोटद्वार, पौड़ी गढवाल
मु0अ0सं0 386/2018 धारा 394/411 चालानी थाना पथरी जनपद हरिद्वार
2- गोपीनाथ पुत्र मस्तूराम नि0 धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार
मु0अ0सं0 130/2021 धारा 380/411 चालानी थाना कोटद्वार, पौड़ी गढवाल
मु0अ0सं0 208/2021 धारा 399/411 चालानी थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

अभियुक्तगण से बरामद माल का विवरणः-

1- 01 गले का हार पीली धातु, 2- 01 अदद मांगटीका पीली धातु, 3- 01 जोड़ी कान की झुमकी पीली धातु 4- 02 जोड़ी पायजेब सफेद धातु 5- 01 जोड़ी कानों की लटकन पीली धातु, 6- 01 अदद मंगल सूत्र पीली धातु, 7- 02 जोड़ी हाथों के धागुले पीली धातु, 8- 01 जोड़ी पायल सफेद धातु, 9- 02 अदद लौंग पीली धातु 10- 01 जोड़ी कान की बाली पीली धातु, 11- 01 एक जोडी पायल सफेद धातु, 12- 01 अदद मंगलसूत्र पीली धातु 13- 02 कैमरे सोनी कम्पनी के 14- एटीएम कार्ड SBI 15- 10000/- रुपये 16- 02 औजार आलानकब 17- 01 प्लास 18- 01 पेचकश (बरामद माल का अनुमानित मूल्य लगभाग-3,75,000/- तीन लाख, पिच्चहत्तर हजार रुपये)

पुलिस टीम में -श्री भुवन चन्द्र पुजारी, थानाध्यक्ष रायवाला,
2- उ0नि0 नीरज कुमार 3- उ0नि0 कुशाल सिंह रावत 4- उ0नि0 ज्योति प्रसाद उनियाल

5. 787 दिनेश महर 6-कानि0 63 विनोद कुमार 7-कानि0 228 प्रदीप गिरी 8-कानि0 527 प्रवीण नेगी 9-कानि0 606 कुलदीप 10-कानि0 1047 दिनेश चौहान

एसओजी टीम में उ0नि0 ओमकान्त भूषण (प्रभारी एसओजी ग्रामीण)
2-आरक्षी नवनीत (एसओजी ग्रामीण) 3-आरक्षी सोनी कुमार (एसओजी ग्रामीण) 4-आरक्षी मनोज (एसओजी ग्रामीण)

देवभूमि खबर

Related articles