सरोवर नगरी में विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई आयोजित

सरोवर नगरी में विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई आयोजित
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर आहूत की गयी।
जिसकीअध्यक्षता जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद के दीपक मेहता ने की व संचालन भास्कर महतोलिया ने किया ।
जिसमें तमाम मसलों पर चर्चा कर रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर भास्कर महतोलिया ने कहा आज हमारे समाज के लोग भटक रहे हैं। इनको अपनी संस्कृति से कोई लेना देना नही है।ऐसे लोगों का सही तरीके से मार्गदर्शन करना होगा।

इसी क्रम में कार्यकारिणी का गठन भी किया गया ।
जिसमे कन्हया जायसवाल अध्यक्ष, नीतीश मंत्री, राजीव पवार विद्यार्थी प्रमुख, पंकज सिंह सेवा प्रमुख का दायित्व दिया गया।

बैठक में मोहित, करन, जितेंद्र सिंह , अभय भट्ट, दीक्षित नेगी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles