एसडीएम सदर गोपालराम बिनवाल एवं नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने ईद त्यौहार को लेकर ली शांति समिति की बैठक
देहरादून । देहरादून उप जिलाधिकारी सदर गोपालराम बिनवाल एवं नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर ने ईद-त्योहार के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की वर्चुवल बैठक की। सदस्यों ने त्यौहार में कोई असुविधा न हो, इनको लेकर अपने विचार व्यक्त किए। खासकर सभी ने कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखने पर बल दिया।
उप जिलाधिकारी सदर ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों को अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक कर लें ताकि सुनिश्चित कराएं कि मस्जिदों के आसपास बेहतर साफ सफाई हो जाए। उन्होंने कहा कोविड संक्रमण के बढते प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए घरों में ही नमाज अदा करें। मस्जिद में भीड़ नहीं लगाएं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी लॉकडाउन के बीच ईद का त्योहार मनाए जाने हेतु की गई व्यवस्थाओं इस वर्ष भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि त्यौहार पर कहीं भी भीड़ न हो, इसके लिए सभी एसओ अपने क्षेत्र के मौलाना व धर्मगुरुओं से वार्ता कर लें। बैठक में उपस्थित लोगों कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते त्यौहार मनाने त्यौहार मनाए जाने की बात ही।
बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों सहित सभी धर्म गुरु मौजूद थे।

