सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रस्तुत बैडमिंटन मोटिवेशनल एन्थम गीत का किया गया विमोचन
देहरादून।राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व0 श्री संदीप मोहन चमोला की स्मृति में आयोजित ‘‘7जी अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2021की पूर्व संध्या पर सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रस्तुत बैडमिंटन मोटिवेशनल एन्थम गीत का विमोचन क्लब के अध्यक्ष श्री रंणजीत सिंह द्वारा किया गया।
सचिवालय बैडमिंटन क्लब राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व0 श्री संदीप मोहन चमोला जी की स्मृति में आयोजित ‘‘7जी अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2021 का आयोजन दिनांक 18-20 दिसम्बर, 2021 को करने जा रहा है। जिसके क्रम में सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आज को सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रस्तुत बैडमिंटन मोटिवेशनल एन्थम गीत का विमोचन क्लब के अध्यक्ष श्री रंणजीत सिंह द्वारा किया गया। बैडमिंटन मोटिवेशनल एन्थम सांग्न को श्री राकेश महर, समीक्षा अधिकारी द्वारा अपनी आवाज दी गई है। गीत श्री राकेश महर एवं श्री नरेन्द्र प्रसाद भट्ट द्वारा लिखा गया है तथा श्री बिक्की बहुगुणा द्वारा निर्देशन दिया गया है। वीडियो फिल्मांकन में सचिवालय बैडमिंटन क्लब के पदाधिकारियों द्वारा अभिनय किया गया है। ए-वायरस द्वारा गीत को मधुर संगीत से नवाजा गया है।
इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष श्री महावीर सिंह चौहान, महासचिव श्री सुनील लखेडा़, कोषाध्यक्ष श्री नरेन्द्र प्रसाद भट्ट, संयुक्त सचिव, श्री जे0पी0मैखुरी एवं श्री प्रमोद कुमार , प्रयास पत्रिका के सम्पादक श्री भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा, श्री संजय जोशी, श्री आर0पी0 रतूड़ी, सुश्री सोनिया मलिक, एवं श्री चन्दन सिंह बिष्ट आदि उपथित थे।

