HTML tutorial
HTML tutorial

प्रीतम किशोर व रणजीत से आगामी विधानसभा चुनाव के टिकट की मांग :सूरज नेगी

प्रीतम किशोर व रणजीत से आगामी विधानसभा चुनाव के टिकट की मांग :सूरज नेगी
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेश के 3 बड़े नेताओं से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में रुद्रप्रयाग जिले की 07 केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट दिए जाने की मांग को प्रमुखता से रखा।

श्री नेगी ने उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष वह कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रीतम सिंह उत्तराखंड राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कांग्रेश के कद्दावर नेता पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों के विधानसभा प्रभारी उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत से व्यक्तिगत मुलाकात कर राज्य की वर्तमान राजनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से मुक्ति चाहती है परंतु जनता कांग्रेस से भी अपेक्षा करती है वह चुनाव में टिकाऊ और जिताऊ उम्मीदवारों के चयन पर विचार करें श्री नेगी ने पार्टी के तीनों नेताओं से कहा कि अब पार्टी आप लोगों में उत्तराखंड के अंदर जनता का नेतृत्व करने के लिए अच्छा भविष्य दिखती है साथ ही पूरे प्रदेश में पार्टी के पुराने वह संघर्षशील कार्यकर्ता भी आप लोगों पर टकटकी लगाए बैठे हैं कि आप लोग उनकी लड़ाई को मजबूती से दिल्ली दरबार तक लड़ेंगे

श्री नेगी ने कहा कि वह उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर छात्र राजनीति के साथ ही पार्टी के लिए लगातार कार्य करते आए हैं साथ ही जिला स्तरीय संगठन से लेकर प्रदेश कांग्रेश स्तर तक संगठन में दायित्व को भी निभा चुके हैं उन्होंने पार्टी से पूर्व में भी टिकट की मांग की थी लेकिन गुटबाजी के चलते व्यक्तिगत नुकसान भी राजनीति में उन्हें उठाना पड़ा फिर भी वह कांग्रेस पार्टी में अपनी निष्ठा बनाए रखें वह समय-समय पर राज्य में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी उन्होंने कहा जब जब राज्य में भाजपा सत्तासीन हुई तब तब हर स्तर पर उसकी जन विरोधी नीतियों की मुखालफत सार्वजनिक तौर पर एक विपक्षी पार्टी के पदाधिकारी वह कार्यकर्ता के रूप में करता हूं उन्होंने कहा कि अब जब 2022 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक चुका है तो ऐसे में इस बार के विधानसभा चुनाव को लड़ने के लिए पार्टी नेताओं से वह अपनी राय व्यक्त की साथियों ने पार्टी नेताओं से यह भी कहा कि केदारनाथ क्षेत्र में पिछले साडे चार वर्ष में कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों में थोड़ा कमी आई है जिसके चलते चुनाव में पार्टी को कठिनाई भी उठानी पड़ सकती है परंतु पार्टी अगर इस क्षेत्र में नए प्रत्याशी के रूप में मुझे मौका देती है तो हो सकता है कि जनता में हम अपने पुराने संघर्षों की बदौलत युवा सीट कांग्रेस के पक्ष में करने में कामयाब हो जाएंगे क्योंकि हमको क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल भाजपा के साथ साथ निर्दलीय राज्य में उतरी नई नवेली आम आदमी पार्टी के साथ संघर्ष कारी मुकाबले में चुनाव मैदान में जाना है उन्होंने कहा कि कांग्रेसमें आप सबको आने वाले समय का नेतृत्व लंबे समय तक करने की जिम्मेदारी है ऐसे में पार्टी के भीतर विधानसभा चुनाव की टिकटों का वितरण भी एक महत्वपूर्ण पहलू होगा।

देवभूमि खबर

Related articles