सीएमओ ने डेंगू, मलेरिया के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी
देहरादून। पिछले वर्ष डेंगू की भयावह स्थिति को देखते हुए वर्तमान इस वर्ष में भी डेंगू, मलेरिया बुखार फैलने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मीनाक्षी जोशी ने डेंगू मलेरिया के लक्षणों की जानकारी देते हुए आम जनमास को उसके बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू बुखार एक प्रकार के मच्छर के काटने से फैलने वाला वायरल बुखार है मच्छर एक वैक्टर है और इसके द्वारा फैलने वाली बीमारी को मच्छर जनित रोेग कहते है। डेंगू सभी मच्छरों के काटने से नही फैलता है। संक्रमित एडीज ईजिप्टाइ और एडीज एल्बोपिक्टस नामक मादा मच्छर के काटने से यह फैलता है। के एडीज मच्छर के शरीर पर काले व सफेद रंग की पट्टियाॅ हाती है। उन्होंने बताया कि यह मच्छर ज्यादातर दिन के समय ही काटते है। एडिज मच्छर एकत्रित साफ व स्थिर पानी में पनपता है। अगर किसी व्यक्ति को डेंगू का संक्रमण है और एडिज मादा मच्छर उस संक्रमित व्यक्ति से खून पीता है तो मच्छर में डंेगू वायरस युक्त खून चला जाता है तथा यह संक्रमित मच्छर जब किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटता है तो वह व्यक्ति डंेगू के वायरस से संक्रमित हो जाता है। इस प्रकार यह चक्र चलता रहता है। माानव निर्मित बर्तन, पानी की टंकी रूम कूलर फूल दान टूटी फूटी बोतलें नारियल का खोल गमले टंकी के ढक्कन का किनारा पुराने टायर्स व डिब्बे आदि यहाॅ तक कि पत्तियों में भी अगर एक सप्ताह तक पानी ठहरा हो तो यह मच्छर आसानी से पनप सकता है अधिकांषतः यह मच्छर घर के अन्दर ही रहता है तथा दिन के समय काटता है। उन्होंने डेंगू के प्रकार के सम्बन्ध में बताया कि डेंगू वायरस चार प्रकार के होते है क्म्छ1 ,क्म्छ2,क्म्छ3,क्म्छ4 डेंगू बिमारी एक ऐसा बुखार है जिसे महामारी के रूप मंे देखा गया है।वयस्कों की तुलना में बच्चों में इस बिमारी की तीव्रता अधिक होती है तथा डेंगू उन लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। स्ंाक्रमित मच्छर द्वारा स्वस्थ्य व्यक्ति को काटने एवं व्यक्ति में डेंगू बुखार के लक्षण प्रकट होने की अवधि को संक्रमण काल कहते हंै। यह 3-14 दिनों तक होता है। डेंगू बुखार के लक्षण तीन प्रकार का होता है, डेंगू साधारण बुखार, .डेंगू हॅमरेजिक बुखार,.डेंगू शाॅेक सिन्ड्रोम है।.ठंड लगने के साथ अचानक तेज बुखार चढना,.मांसपेषियों तथा जोडों में दर्द होना इसी कारण इसे हडडी तोड बुखार भी कहते है, आॅखों के पिछलेे भाग में दर्द होना जो आॅखों को दबाने या हिलाने से और भी बढ जाता है।अत्याधिक कमजोरी लगना, भूख न लगना, गले में दर्द होना, षरीर पर लाल चकते आना, साधारण डेंगू बुखार की अवधि लगभग 5-7 दिन तक रहती है और रोगी स्वयं ठीक हो जाता है। यदि साधारण डेंगू बुखार के लक्षणों के साथ-साथ निम्नलिखित लक्षणों में से एक भी लक्षण प्रकट होता है ।त्वचा पर गहरे नीले काले रंग के छोटे या बडे चिकते पड जाना, नाक मसूढों से खून आना आदि रक्स्राव (हैमरेजि बुखार) के लक्षण है। इस प्रकार के डेंगू बुखार में हैमरेजिक बुखार के लक्षणों के साथ कुछ और लक्षण भी प्रकट हो जाते है जैसे रोगी अत्यधिक बेचैन हो जाता है और तेज बुखार के बावजूद भी उसकी त्वचा ठंडी महसूस होती है। रोगी धीरे-धीरे होष खोने लगता है ।.यदि रोगी की नाडी देखी जाए तो वह तेज और कमजोर महसूस होती हैं। रोगी का रक्तचाप कम होने लगता है। उपचार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि साधारण डेंगू बुखार स्वंय ठीक होने वाला रोग है इसका उपचार लक्षणों के आधार पर ही किया जाता है।बुखार के लिए पेरासिटामाॅल की गोली ही सुरक्षित है।रोगी की डिस्प्रिनध्एस्प्रिन कभी ना देे।सामान्य रूप से भोजन देना जारी रखें व अधिक पानी पिलायें।.रोगी को आराम करने देे।.यदि रोगी में डेंगू या हैमरेजिक बुखार, डेंगू षौक सिन्ड्रोम की ओर संकेत करने वाला एक भी लक्षण प्रकट होता नजर आए तो रोगी को षीघ्र निकटतम अस्पताल में ले जाए ताकि वहाॅ आवष्यक परीक्षण करके रोग का सही उपचार किया जा सके। डेंगू हैमरोजिक बुखार डेंगू शौक सिन्ड्रोम होने पर डाक्टर की राय एवं आवश्यकतानुसार ही प्लेटलेट चढायें जाते है। यह भी याद रखने योग्य बात है कि डेंगू बुखार के प्रत्येक रोगी की प्लेटलेट चढाने की आवष्यकता नही होती है।मलेरिया बुखार मलेरिया बुखार मादा एनाफिलीज नामक मच्छर के काटने से फैलता है। जिसके लक्षण में .अचानक बहुत ठण्ड लगकर तेजबुखार और दाॅत का बजना। .रोगी बहुत ओढावन ओढता चाहता है। शरीर में जलन, सिर व बदन दर्द, फिर पसीना आकर बुखार का उतरना। यदि किसी बुखार के रोगी में उपरोक्त लक्षण पाए जातें है तो वह अपने नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र मंे जाकर अपने खून की जाॅच कराए जहाॅ पर मलेरिया की जाॅच एवं उपचार निःषुल्क किया जाता हैै तथा जाॅच के उपरान्त ही चिकित्सक के परामर्षानुसार ही मूल उपचार करायें।

