हरे पेड़ों पर किसने किया इस तरह का कार्य
रिपोर्ट । ललित जोशी।
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में हरे पेड़ों को काटने का पूरा इंतजाम किया जा रहा था। जिसकी भनक नगर पालिका परिषद के सभासद मनोज साह जगाती को लगी तो उन्होंने वन विभाग के आलाधिकारी को जानकारी दी।
वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया।
यहाँ बता दे सरोवर नगरी नैनीताल के धामपुर बेंड के पास बिल्डरों द्वारा प्लाट के दौरान कुछ पेड़ प्लाट में आ जाने से पेडों को काटने व सुखाने का पूरा इंतजाम किया गया था। पर उन लोगों के मंसूबों पर सभासद ने पानी फेर दिया। वन विभाग के लिए भी प्रश्न चिन्ह लग गया । इतने पेड़ एक साथ इस कदर काटने व सुखाने की योजना बनायी गयी।
शहर में चर्चा है विना वन विभाग की मिलीभगत से इस कार्य को अंजाम नही दिया जा सकता है।
अब यह देखना है । वन विभाग विल्डरों या उन लोगों के ऊपर क्या कार्यवाही करता है ।यह भविष्य के गर्त में छुपा हुआ है।
ग्राउंड जीरो से ललित जोशी की रिपोर्ट

