अधिकारी, कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुँच कर आमजनमानस की समस्या को हल करे: आयुक्त दीपक रावत

अधिकारी, कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुँच कर आमजनमानस की समस्या को हल करे: आयुक्त दीपक रावत
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल के मण्डलायुक्त दीपक रावत ने कार्यालय परिसर में कनेर का पौधा लगाया।इस दौरान श्री रावत ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर आमजनता की समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने आयुक्त कार्यालय में निर्माण एवं पुर्ननिमार्ण कार्यों के कार्यदायीं संस्था द्वारा परिसर में अनाधिकृत तरीके से निर्माण कार्यो का मलवा फेंका हुआ देख नराजगी व्यक्त करते हुए नाजिर को निर्देशित किया है ।कार्यदायीं संस्था से समन्वय बनाते हुए उक्त मलवा को तत्काल हटाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें।उन्होंने कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप बनी पानी की टंकी के आस-पास गन्दगी हटाने के भी निर्देश दिये। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रकाश चन्द मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles