एसएसपी देहरादून ने अपराधों, आईटी एक्ट की विवेचनाओं तथा ई-चालान की समीक्षा की

एसएसपी देहरादून ने अपराधों, आईटी एक्ट की विवेचनाओं तथा ई-चालान की समीक्षा की
Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस लाइन देहरादून में जनपद के सभी अधिकारियो के साथ गोष्ठी आयोजित कर सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों, आईटी एक्ट की विवेचनाओं तथा ई-चालान की समीक्षा की ।

गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों की समीक्षा करते हुए धोखाधडी के अभियोगों में विशेष ध्यान देते हुए  नियत समय सीमा के अन्दर आरोप पत्र मा0 न्यायालय में प्रेषित करने के निर्देश दिये । इसके अतिरिक्त चोरी, वाहन चोरी तथा नकबजनी के लम्बित अभियोगों के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये, साथ ही आईटी एक्ट के अभियोगों की समीक्षा के दौरान अभियोगों की प्रगति व अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु टीमों का गठन कर उनके निस्तारण में तेजी लाने हेतु तथा लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रो का प्रत्येक दशा मे 15 दिवस के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिये ।

चालानी कार्यवाही के दौरान ई-चालान मशीनों के इस्तेमाल की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में ई- चालान की संख्या काफी कम है, अत: सभी अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि आगामी माह जून में  अधिकतम चालान, ई-चालान मशीन के माध्यम से किये जायें।  वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू की अवधि को 01 सप्ताह बढाये जाने के सम्बन्ध में महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि कोरोना कर्फ्यू की अब तक कि अवधि में पुलिस द्वारा नियमों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा जरूरतमंद लोगों कि हर सम्भव सहायता करते हुए सराहनीय कार्य किये गये हैं तथा भविष्य में भी सभी थाना प्रभारी नियमों का इसी प्रकार कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कर नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, साथ ही अपने थाना क्षेत्र में प्रतिदिन खुलने वाली दुकानों के बाहर पूर्व की भांति सोशल डिस्टेन्सिंग के लिये गोले बनवाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क पहने घूमने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध अनिवार्य रूप से चालान की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

उक्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर/ अपराध,ग्रामीण,यातायात,  समस्त क्षेत्राधिकारी,  थाना प्रभारी व विभिन्न शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles