अल्मोडा भैसियाछाना विकास खंड के ग्राम प्रधान बीडीसी बैठक न होने से आक्रोशित

अल्मोडा भैसियाछाना विकास खंड के ग्राम प्रधान बीडीसी बैठक न होने से आक्रोशित
Spread the love

अल्मोड़ा।भैसियाछाना विकास खंड में अभी तक बीडीसी बैठक न होने से ग्राम प्रधान संगठन में आक्रोश।


भैसियाछाना विकास खंड में अभी तक बीडीसी बैठक न होने से ग्राम प्रधान संगठन का आक्रोश बढता जा रहा है। इससे पहले बीडीसी बैठक करने प्रावधान बना तो उस समय विकास खंड भैसियाछाना के प्रमुख के पारिवारिक कारण सथिगत करनी पड़ी फिर कोरोना काल के कारण ये बीडीसी बैठक नहीं हो पायी।अब इस बीडीसी बैठक के लिए पदाधिकारी व अधिकारी लोग कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राम प्रधान संगठन के शिष्ट मंडल ने कहा कि बीडीसी बैठक न होने पाने से ग्राम सभाओं में बिजली , पानी,व अन्य कार्य योजना नहीं हो पा रही है।

रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष का कहना है 2019 मे पंचायत चुनाव हुए अभी तक विकास खंड में एक भी बैठक नहीं इसके लिए पदाधिकारियों व अधिकारियों की भी कमी है।सब अधिकारी व पदाधिकारी इस बैठक को करने से बच रहे हैं।अगर बीडीसी बैठक हो जाती तो ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय पंचायत सदस्यों को अपनी ग्राम पंचायत की समस्यायों के लिए एक मंच मिल जाता और अपनी कार्य योजना व अपनी समस्यायों को बीडीसी बैठक रखते। उन्होंने कहा कि इन कार्य योजना व अन्य समस्यायों के लिए जिला स्तर के अधिकारियों व पदाधिकारियों के सवाल पूछे जाते बीडीसी बैठक ही नहीं हुई तो प्रधान लोग क्या करें ।

ग्राम प्रधान संगठन उपाध्यक्ष दीवान सिंह मेहता,ग्राम प्रधान संगठन महिला उपाध्यक्ष गीता चमयाल, ग्राम प्रधान संगठन मिडिया प्रभारी महेश् बोरा, ग्राम प्रधान दीवान सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान हेमा देवी , आदि ने बीडीसी बैठक को जल्द से जल्द करने की मांग की।

देवभूमि खबर

Related articles