आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सेविका , मिनी कर्मचारी संगठन ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा
देहरादून। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/ सेविका /मिनी कर्मचारी संगठन ने देहरादून जिले में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्षा रेखा नेगी ने कहा कि संगठन की आवाज से सरकार और हमारी मंत्री के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। सरकार घोषणाओं पर घोषणा कर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वेवकूफ बना रही है जिस कारण उनके अन्दर आज काफी रोष था । उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार-विमर्श न किया गया तो आगामी विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जायेगा।
इससे पूर्व जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला पं दीनदयाल उपाध्याय पार्क में ठीक 10 बजे एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने पूर्व में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया था कि उनका मानदेय बढ़ा दिया जायेगा जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए जल्द ही मानदेय बढ़ोतरी कर देगी लेकिन आज तक सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस विषय परिस्थितियों में बिना किसी हिचकिचाहट के सरकार द्वारा दिए गए कार्यों को अपनी क्षेत्रों में अपनी जान की परवाह न करते हुए बखूबी निभाया ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देहरादून मंजू मौर्य,जिला उपाध्यक्ष देहरादून अनीता गुरुंग ,जिला कोषाध्यक्ष देहरादून रविता चौहान ,ब्लॉक अध्यक्ष चकराता संध्या नेगी,ब्लॉक अध्यक्ष विकासनगर वीरों देवी,ब्लॉकअध्यक्ष कालसी अर्चना, ब्लॉक अध्यक्ष शहर देहरादून रेनुका कोहली ,रायपुर नीलम पालिवाल, पूजा बुडाकोटी, रजनी, गीता,पूनम, सुनीता, कुसुम आदि थे।

