आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

Spread the love

विकासनगर।देवभूमि खबर। राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने और मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शनिवार को देहरादून में परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। शुक्रवार को धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के साथ देहरादून की महारैली को सफल बनाने पर भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंथन किया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष पिंकी ने कहा कि देहरादून की महारैली के बाद भी प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों के समर्थन में उचित कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। अभी तक शांतिपूर्ण तरीके पर आंदोलन कर रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन शुरू कर देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार और विभागीय अधिकारी उनकी मांगों पर गौर करने के बजाय आंदोलन को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं। कहा कि सरकार की मंशा को सफल नहीं होने दिया जाएगा और मांगों पर कार्रवाई होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। धरना प्रदर्शन कर रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि शनिवार को देहरादून में महारैली के दौरान प्रदेश भर आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के साथ विचार कर आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में सुमन पाल, संगीता, रुचि डोगरा, जयेंद्री, राधा शर्मा, निशि, अंजू, रजनीश, सीमा, सरोज तिवारी, सुमित्रा, मशरूफा, विजया, लक्ष्मी, मीना, सुधा रानी, रजनी राठौर, बीना, उषा, आरजू, मरियम, नीला, रजिया, कला, प्रमिला, शशि, बबली, विमला देवी आदि शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles