आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका संगठन की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी गठित
देहरादून।आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कार्यकारी संगठन की बैठक प्रदेश अध्यक्षा रेखा नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
संगठन की बैठक में रायपुर ब्लॉक् की आंगनवाड़ी कार्यकर्ती एवं सेविकाओं ने भी भाग लिया।बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती ममता चौहान को अध्यक्ष तथा श्रीमती रेनू को उपाध्यक्ष ,पूजा सचिव और नीलम पालीवाल कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों सहित ममता,रेनू, नीलम,पूजा,पुष्पा, विनीता, सर्वेश्वरी, राजमती सहित कई कार्यकत्री और सहायिकाओं ने प्रतिभाग किया।

