थाना कालसी पुलिस ने अभ्यस्त अपराधी के विरुद्ध की धारा 110 (G) Crpc की कार्यवाही
देहरादून।आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन में व्यवधान उत्पन्न कर कानून व शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना को देखते हुए अजंग पुत्र मिर्ज़ा निवासी व्यास नहरी, हरिपुर थाना कालसी,जनपद देहरादून के विरुद्ध धारा 110 (G) Crpc की कार्यवाही की। अभियुक्त के विरुद्ध -मु0अ0स0 19/11 धारा 323,504,506 IPC
2-मु0अ0स030/15 धारा 323,504,506 IPC में अभियोग पंजीकृत है।
सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में अपराधों में लिप्त ऐसे अभ्यस्त अपराधियो जो वर्तमान में अपराधों में लिप्त होकर आपराधिक गतिविधियो को करने में अग्रसर है, के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश के अनुपालन में थानाध्यक्ष कालसी अशोक राठौड़ ने ऐसे व्यक्तियों जो समाज मे लगातार लड़ाई झगड़े कर लोगो को डरा धमकाकर अवैध रूप से धन संचित करने में अग्रसर है, तथा आम जनमानस में इसकी खराब ख्याति हैं, जिसकी शिकायत करने से लोग कतराते हैं, चिन्हित किया गया। ऐसे व्यक्ति के इस कृत्य से आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन में व्यवधान उत्पन्न कर कानून व शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना बने रहने के मध्यनजर ऐसे अपराधी पर अंकुश लगाने के क्रम में थानाध्यक्ष कालसी ने अभि0 अजंग को चिन्हित कर कार्यवाही की । अभियुक्त के विरुद्ध अन्य अभियोग भी पंजीकृत है।
उन्होंने कहा कि उक्त गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु इसके विरुद्ध अंतर्गत धारा 110(G)Crpc की कार्यवाही कर चालानी रिपोर्ट संबंधित न्यायालय प्रषित कर मुचलका पाबंद कराया जा रहा है।
थानाध्यक्ष कालसी अशोक राठौड़ ने कहा कि अपराधियो पर अंकुश लगाए जाने हेतु ऐसे अपराधियो का चिन्हीकरण कर उन पर आवश्यक वैधानिक दंडात्मक कार्यवाही हेतु कालसी पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

