पूर्व जिलापंचायत सदस्य आनंद व्यास ने सीएम से की क्षतिग्रस्त नहरों के पुनर्निमाण करने हेतु धन उपलब्ध कराने की मांग
चमियाला। पूर्व जिला पंचायत सदस्य /पूर्व प्रधान /पूर्व डी0पी0सी सदस्य/ पूर्व महामंत्री किसान प्रकोष्ठ आनंद प्रसाद व्यास ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर देवी आपदा 2016 में बादल फटने के कारण क्षतिग्रस्त नहरों के पुनर्निमाण करने हेतु धन उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने मुख्यमंत्री का जिला मुख्यालय टिहरी में 11 सितंबर को सिचाई हेतु घोषणा पर धन्यवाद करने के साथ ही धनराशि स्वीकृत न होने पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा वर्ष 2016 में हमारे घनशाली विधानसभा क्षेत्र में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है।जिसके कारण सिचाई नहरें क्षतिग्रस्त होने से किसानों को सिंचाई की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा धन की उपलब्धता न होने के कारण विभाग ने ठेकेदारों से अस्थाई रूप से कार्य करवाये।उन्होंने कहा कि विभाग के पास मद न होंने के कारण ठेकेदारों का भुगतान भी नहीं हो पाया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से दैवीय आपदा या अनुरक्षण मद से धन उपलब्ध करवाने की मांग की। जिससे क्षतिग्रस्त नहरों पर कार्य करवाये जाय तथा करवाये गए कार्यो का भुगतान विभाग द्वारा किया जा सके।

