आप नफरत पैदा करो ,मैं बदले में प्यार की ही बात करता रहूंगा: राहुल

Spread the love

नई दिल्ली।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता पूर्व पीएम राजीव गांधी पर बयान को लेकर एक फिर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मेरे मन में मोदी के लिए कोई बैर नहीं है, आप नफरत करो, मेरी तरफ से तो प्यार ही मिलेगा।

राहुल ने कहा, मोदी जी देश पीएम हैं लेकिन एक शहीद व्यक्ति का अपमान करते हैं। आपके दिल में कितना भी क्रोध हो, आप मुझे, मेरे पिता, माता, दादा, दादी के बारे में जो चाहे कहो। आप मेरी तरफ नफरत फेंकोगे, बदले में मेरे दिल से सिर्फ प्यार जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस क्यों नहीं राजीव गांधी के मान सम्मान पर ही चुनाव लड़ती। झारखंड के चाईबासा में मोदी ने कहा, मैं नामदार के परिवार और उनके रागदरबारियों, चेले चपाटों को चुनौती देता हूं। आज का चरण तो हो गया लेकिन बचे हुए दो चरण में, अगर हिम्मत है तो पूर्व प्रधानमंत्री जिन पर बोफोर्स के आरोप हैं। अगर आप में हिम्मत है कि उनके मान-सम्मान के मुद्दे पर चुनाव लड़िए। देखिए कैसा खेल होता है।

देवभूमि खबर

Related articles