HTML tutorial
HTML tutorial

आप पार्टी ने सभी धर्मों के बुजुर्गों के लिये की तीर्थ यात्रा की शुरुआत

आप पार्टी  ने सभी धर्मों  के बुजुर्गों के लिये की तीर्थ यात्रा की  शुरुआत
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुमका, मंडल अध्यक्ष शाकिर अली, व नैनीताल आप पार्टी प्रत्याशी डॉ भुवन चन्द्र आर्य के नेतृत्व में सभी धर्मों के बुजुर्गों के लिये तीर्थ यात्रा योजना का शुभारंभ नयना देवी मंदिर से किया गया।

इस मौके पर आप पार्टी के वक्ताओं का कहना है आप की सरकार बनने के बाद सभी धर्मों के लोगों को निःशुल्क धार्मिक यात्रा करायी जायेगी।
प्रदेश प्रवक्ता आप पार्टी के प्रदीप दुमका ने कहा हिंदू धर्म के लोगों को अयोध्या व चार धाम यात्रा करायी जायेगी। आप पार्टी मंदिर के बाद गुरुद्वारा पहुँचकर करतारपुर साहिब की यात्रा कराने, मस्जिद में जाकर अजमेर शरीफ की यात्रा कराने की जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुमका , प्रदेश महामंत्री महेश आर्य युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद मेहता ,हरीश सिंह बिष्ट ,शान बुरहान ,नईम अहमद , सतनाम ,लोकेश कुमार ,आदि लोग मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles