भैंसियाछाना विकासखंड के ग्राम सभा नौगांव के पीपली गांव में बिजली के पोल के खतरे के संबंध में जिलाधिकारी को प्रेषित किया ज्ञापन
अल्मोड़ा।भैंसिया छाना विकासखंड के ग्राम सभा नौगांव के पीपली गांव में बिजली के पोल खतरे के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया ।
ग्राम सभा नौगांव के पीपली गांव के ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर बिजली के 2 पोल बरसात के कारण खोखले होने पर खतरे को देखते हुए शिफ्ट करने का अनुरोध किया। ग्रामवासियों ने कहा कि पोल के बारे में जूनियर इंजीनियर और अधिशासी अभियंता को बार बार अवगत कराया लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई भी कार्यवाही नहीं की गई ।ग्रामवासियों ने नौनिहालों ,ग्रामवासियों के आवागमन मार्ग को देखते हुए किसी अनहोनी न हो त्वरित कार्यवाही की मांग की।



