कर्तव्य के साथ साथ इंसानियत का परिचय देती चमोली की मित्र पुलिस
चमोली ।वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण पूरे विश्व के साथ साथ भारत में भी फैल चुका है, जिस कारण भारत सरकार द्वारा राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आगामी 03 मई तक राज्य में लॉक डाउन किया गया है । जिसमें आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाओं को बंद करने के आदेश पारित किए गए है, जिस कारण कई गरीब व असहाय लोग स्वयं के लिए भोजन की व्यवस्था नहीं कर पा रहें है। फायर सर्विस चालक नरेश सिंह जिन्हें कही से अवगत हुआ कि गोपेश्वर जिला मुख्यालय के समीप डूँगरी गाँव में कोई महिला जिनकी तीन लड़कियां है काफी गरीब गरीब हालत मे अपना जीवन व्यतीत कर रही है। चालक नरेश सिंह द्वारा उक्त महिला के घर जाकर 1 महीने का राशन जैसे 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो दाल, आधा किलो सोयाबीन की बड़ी, एक अंडे की ट्रे,1 किलो चीनी चायपत्ती, 1 किलो तेल व एक एलपीजी गैस सिलेंडर खुद के द्वारा दिया गया।
महिला द्वारा पुलिस कर्मी का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया गया। चमोली पुलिस द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी असहाय,गरीब लोग भूखा ना रहे।

