आयुक्त दीपक रावत ने अवैध निर्माण पर सचिव प्राधिकरण को लगाई जमकर फटकार

आयुक्त दीपक रावत ने अवैध निर्माण पर सचिव प्राधिकरण को लगाई जमकर फटकार
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में मण्डलायुक्त दीपक रावत ने अचानक सचिव जिला विकास प्राधिकरण, उप जिलाधिकारी नैनीताल एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ ग्रीन बैल्ट क्षेत्र नैनीताल शहर के सीमेंट कम्पाउन्ड,पाइन्स गार्डन, बिड़ला चुंगी, आयरपाटा क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

यहाँ बता दें इन क्षेत्रों में जमकर निर्माण कार्य अवैध रूप से किये जा रहे थे। पर प्राधिकरण के सचिव को इसकी भनक तक नहीं लगी।किसकी शह पर हुए इतने अवैध निर्माण आयुक्त के पूछने पर नही दे सके प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय कोई जवाब।

      निरीक्षण के दौरान ग्रीन बेल्ट पर धड़ेले से हो रहे अवैध निर्माण पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए  मण्डलायुक्त दीपक रावत ने सचिव जिला विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए है ।

जिन क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया व निरीक्षण के दौरान ग्रीन बैल्ट मे जितने प्रथम चरण के कमर्शियल अवैध निर्माण हुये है।
उन्हे चिन्हित करते हुए यह सुनिश्चित करें कि उनमें चालान कब किए गए हैं यदि चालान किए गए है तो अभी तक सील क्यों नहीं किए गए।यदि सील किए गए हैं तो क्या सील के दौरान भी उनमें निर्माण कार्य होता रहा,यदि निर्माण कार्य होता रहा तो संबंधित के खिलाफ एफ आईआर क्यों नहीं हुई, या कब होगी, और अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की अभी तक कार्यवाही क्यों नहीं की गई सुस्पष्ट आख्या तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान प्राधिकरण सचिव, उप जिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles