ईमानदारी की मिसाल बने पीआरडी जवान – सड़क पर मिला ₹15 हज़ार का मोबाइल लौटाया मालिक को

Spread the love

चमोली। चमोली बाज़ार क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान किशोरी लाल को ड्यूटी के दौरान सड़क पर एक मोबाइल फ़ोन मिला, जिसकी कीमत लगभग ₹15,000/- थी।

जवान ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए फ़ोन के वास्तविक स्वामी की तलाश शुरू की। अथक प्रयासों के बाद यह मोबाइल स्थानीय निवासी मनोज नेगी (पाणा, चमोली) का निकला।

पीआरडी जवान ने बिना किसी स्वार्थ के मोबाइल को सकुशल उसके मालिक को लौटा दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर मनोज नेगी ने जवान की ईमानदारी और निष्ठा की दिल से सराहना की और आभार व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles